चेहरी गोआश्रय स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज-  जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा गोआश्रय स्थल चेहरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
        
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट पिट, पशु आहार भंडार आदि को देखा। निरीक्षण के दौरान हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता न होने पर नाराजगी व्यक्त की और पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कड़ा निर्देश दिया। पूछताछ में एक कर्मी भी अनुपस्थित पाया गया, जिसके संदर्भ उन्होंने कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने गो आश्रय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु पीओ नेडा को सोलर लाइट लगवाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि गोवंश संरक्षण शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि गोआश्रय स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं पर्याप्त हों और कर्मचारी अपने ड्यूटी पर मौजूद रहें।
             
निरीक्षण के दौरान भूसे की मात्रा प्रयाप्त मिला। पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था भी था। गो आश्रय स्थल में पशुओं की संख्या 52 पाई गई। वहां पर वर्मी कंपोस्ट का कार्य भी संचालित पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *