जिलाधिकारी द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर की गई जनसुनवाई

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज-  24 मई 2025, कोतवाली महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई।
            
थाना समाधान दिवस में  कुल 10 मामले जिलाधिकारी के समक्ष आए, जिसमें उनके द्वारा 01 प्रकरण को मौके पर ही निक्षेपित कर दिया गया। उनके द्वारा 02 प्रकरणों के निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल मौके पर भेजा गया। अवशेष मामलों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मौके पर जाकर सम्यक कार्यवाही द्वारा तय समयसीमा में और नियमानुसार शिकायतों को निस्तारित करें। उन्होंने गर्मी के दृष्टिगत थाने में आने वाले फरियादियों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों का वातावरण इस तरह का बनाएं कि फरियादी निडर होकर अपनी बात थानों में कह सकें।
कोतवाल सदर सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि प्राप्त शिकायतों के संदर्भ में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मामलों के निस्तारण हेतु कार्यवाही शुरू कर दी गई है। समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा
               
थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक और कोतवाल सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *