13 मार्च की रात 10.44 बजे के बाद होलिका दहन योग

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली बाजार /महराजगंज:इस बार होलिका दहन 13 मार्च गुरूवार को रात्रि 10:44 बजे पूर्णिमा तिथि में भद्रा समाप्ति के बाद सर्वत्र किया जाएगा।

सनातन संस्कृति और हिन्दू धर्म में प्रत्येक पर्व किसी न किसी आस्था और सत्य व असत्य दोनों पहलुओं से मिलता है। उसी क्रम में होलिका दहन मे सत्य का पक्ष भक्त प्रह्लाद है तो असत्य का पक्ष होलिका है। इस बात की जानकारी श्री दुर्गा जी उमाशंकर संस्कृत विद्यापीठ लक्ष्मीपुर एकडंगा के प्रधानाचार्य पंडित रविंद्र नाथ पाण्डेय (ज्योतिषाचार्य ) ने बताया कि पूर्णिमा तिथि काशी के पंचांग के अनुसार 13 मार्च गुरूवार को दिन में 10:02 से आरंभ हो कर 14 मार्च शुक्रवार को दिन में 11:12 बजे तक रहेगी। जिस कारण 14 मार्च को होली शास्त्र सम्मत नहीं मनाया जा सकता है। क्योंकि उदय व्यापिनी पूर्णिमा तिथि हो और वो भी साढ़े तीन मुहूर्त से अधिक हो तो उस दिन शास्त्रीय मत से पूर्णिमा ही मान्य होता है। ऐसे में इस बार 15 मार्च शनिवार को उदय व्यापिनी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में होली का त्योहार मनाया जाएगा। होलिका दहन हर वर्ष यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाने की परंपरा है। इस शुभ दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। शास्त्रों में मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और धन धान्य की कभी कमी नही होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *