वांछित अभियुक्त को ठूठीबारी पुलिस ने दबोचा, न्यायालय भेजा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी की टीम ने बुधवार को गोविन्द गुप्ता (23) पुत्र लक्ष्मीपुर गुप्त निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना ठूठीबारी में मुकदमा अपराध संख्या 65/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।


पुलिस के अनुसार अभियुक्त की तलाश लगातार की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी तथा हेड कांस्टेबल उदयमान कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *