पुलिस सहयोग से फरार प्रेमी युगल लौटे और चौकी में चली पंचायत, युवती ने जहर मांगकर मचाया हंगामा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


परतावल /महाराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 10 दिन पहले घर से लापता प्रेमी युगल के वापस लौटने के बाद शुक्रवार को परतावल चौकी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई पंचायत में परिजन और गांव के लोग मामले को सुलझाने की कोशिश करते रहे।


बताया गया कि रिश्तेदारी में आए युवक का गांव की युवती से काफी समय से प्रेम संबंध था। दोनों बालिग बताए जा रहे हैं। करीब 10 दिन पूर्व दोनों घर से चले गए थे। काफी तलाश के बाद पता नहीं चलने पर पुलिस ने संपर्क कर दोनों को वापस बुलाया।


शुक्रवार को दोनों के लौटने पर पुलिस ने परिजनों को चौकी बुलाया। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे मान-मनव्वल से परेशान युवती ने थाने में जहर मांगकर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि बाद में मामला शांत हुआ और युवक-युवती परिजनों के साथ घर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *