मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 226 जोड़े का विवाह संपन्न

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज में स्थित महालक्ष्मी लॉन चिउरहा रोड समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आज दिनांक 7 फरवरी 2025 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल 226 पात्र जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया गया।

इन 226 जोड़ो में अल्पसंख्यक वर्ग के 15 जोड़े अन्य पिछड़ा वर्ग के 122 जोड़े, सामान्य वर्ग के 08 जोड़े एवं अनुसूचित जाति के 81 जोड़े उपस्थित पाये गये।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह एवं  सदर विधायक जयमंगल कनौजिया के साथ  करूणाकर अदीब, आयुक्त श्रम रोजगार,  रामदश चौधरी, परियोजना निदेशक, विपिन कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी,  अतुल कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सदर,  अमरनाथ पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी पनियरा,  राहुल सागर खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा,  अमित मिश्रा खण्ड विकास अधिकारी नौतनवा,  सच्चिदानन्द शुक्ला  खण्ड विकास अधिकारी बृजमनगंज,  महेन्द्र प्रसाद सहायक विकास अधिकारी (स०क०),  शफी आलम सहायक विकास अधिकारी (स०क०)  श्यामसुन्दर तिवारी सहायक विकास अधिकारी (स०क०),  ऋषिकेश सहायक विकास अधिकारी (स०क०), अख्तर हुसैन सहायक विकास अधिकारी (स०क०), चन्दन पाण्डेय ग्राम विकास अधिकारी (स०क०),  राकेश वर्मा ग्राम विकास अधिकारी (स०क०), श्रीमती शोभा ग्राम विकास अधिकारी (स०क०),  अजय द्विवेदी ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) एवं प्रधान सहायक  निति मुकेश के साथ जनपद के अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *