गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो युवक की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महाराजगंज जनपद के सिसवा नगर पालिका में आज सुबह गन्ना लदी  ट्रैक्टर ट्राली के के चपेट में आने से एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई जिसमें दो युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई , परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल।

मिली जानकारी के अनुसार सिसवा नगर पालिका परिक्षेत्र में आज सुबह लगभग 6 बजे बीजापार चीनी मिल के पास बाइक सवार दो युवक गन्ने से लदी ट्राली की चपेट में आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, मृतक की पहचान बीजापार निवासी मोनू (22 वर्ष)  पुत्र साबिर व  शहजाद (25 वर्ष) पुत्र रब्बुल के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिसवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *