अंबेडकर की मूर्ति रखने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोशप्रशासन ने मूर्ति को रखवाया सुरक्षित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महाराजगंज : भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पंडितपुर गोडधोवा में आज अंबेडकर की मूर्ति रखने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। मौके पर पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था कायम करते हुए मूर्ति को सुरक्षित रखवा लिया।

सूचना के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पंडितपुर गोडधोवा में हरिजन बस्ती के आबादी के समीप ग्राम सभा की एक किता बंजर जमीन है। बीती रात कुछ अनजान लोगों द्वारा ग्राम सभा की बंजर जमीन पर अंबेडकर मूर्ति रखकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। सुबह उक्त जमीन पर जब ग्रामीणों ने अंबेडकर मूर्ति को देखा तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हरिजन बस्ती के लोग उक्त जमीन पर अंबेडकर मूर्ति रखने की बात कर रहे थे जबकि अन्य ग्रामीण बिना सहमति के मूर्ति रखने का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर गांव के लोग दो खेमें में बट गए । एक पक्ष अंबेडकर मूर्ति रखने पर अडीग था । जबकि कुछ अन्य ग्रामीण बगैर प्रस्ताव एवं सहमति के उक्त जमीन पर मूर्ति रखने पर सहमत नहीं थे।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष भिटौली मदन मोहन मिश्र मय फोर्स पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने बुझाने लगे। मामला उग्र होता देख मौके पर थाना अध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह, महाराजगंज कोतवाली पुलिस सहित मौके पर पहुंचकर स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया एवं ग्रामीणों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया ।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार पंकज शाही ने मूर्ति को अपने कब्जे में लेकर उसे सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। उन्होंने कहा कि किसी को माहौल बिगाडने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई जानबूझकर अशांति फैलाने का काम करेगा तो निश्चित रूप से उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *