कुशीनगर में झप्पटा गैंग का सरगना समसुद्दीन मियां और दाउद मियां गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

  • लंबे समय से पुलिस को थी झपट्टामार गैंग की तलाश
  • महिला से 49 हजार रुपये झपट्टामार कर भाग रहे ठगों को भीड़ ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले

हर्षोदय टाइम्स / अजय कुमार पाठक की रिपोर्ट

कुशीनगर : नरकटियागंज के पोखरा चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब दो बुजुर्ग व्यक्तियों ने एक महिला से 49 हजार रुपये झपट्टामार भागने लगे।हालांकि जैसे ही बाहर निकाल कर भाग रहे थे, तभी महिला के हल्ला करने पर लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। तब तक पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने महिला की पूरी राशि भी उनके पास से बरामद कर ली। गिरफ्तार झपट्टामार दोनों भाइयों की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसेया थाना क्षेत्र अंतर्गत भठही गांव निवासी समसुद्दीन मियां और दाउद मियां पिता मनौवर मियां के रूप में हुई है।

दोनों सगे भाई हैं और उनकी उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उम्रदराज होने के कारण किसी को उन पर शक नहीं हुआ। बताया गया कि बड़निहार गांव निवासी गीता देवी अपने पति के साथ बैंक गई थीं और 49 हजार की निकासी कर वहीं बैठकर रुपये गिन रही थीं।

इसी दौरान दोनों बुजुर्ग आरोपित बैंक में दाखिल हुए और झपट्टा मारकर महिला के हाथ से रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर बैंक के बाहर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को दौड़कर पकड़ लिया। वहीं, मौके पर ही दोनों की तलाशी लेने पर छीना गया पूरा रुपया बरामद हुआ।

भीड़ ने नाराजगी में दोनों को कुछ थप्पड़ भी जड़े। इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से दोनों आरोपियों को बचाकर थाने ले गई। शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित पेशेवर अपराधी हैं।

इसके साथ ही ट्रेनों तथा बाजारों में बुजुर्ग होने का फायदा उठाकर दोनों भाई पाकेटमारी, छिनैती, छिनरई करते हैं। पूछताछ में दोनों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक ये दोनों लव जिहाद से भी जुड़े हो सकते हैं। उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *