प्रथम खो खो विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत,,,,
महराजगंज। (हर्षोदय टाइम्स): नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 13 से 19 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाले खो-खो खेल के प्रथम विश्व कप में विनय कुमार जायसवाल जो पीरुसाहिद मानबेला के निवासी है । इनका चयन खो-खो खेल के प्रथम विश्व कप में भारतीय पुरुष टीम के कोच के रूप में चयन हुआ है।
विनय कुमार जायसवाल उत्तर प्रदेश की पहले कोच है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोच के रूप मे दिखेंगे । इसके पहले विनय ने इंडिया नेपाल सीरीज मे भी भारतीय टीम कोच की भूमिका निभा चुके है। कई बार बतौर खिलाड़ी उत्तर प्रदेश खो खो टीम का प्रतिनिधित्व किया तथा कई बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में उत्तर प्रदेश खो खो टीम की कोच भी रहे है।अब खो खो खेल के पहले विश्वकप के लिए खो खो फेडरेशन आफ इंडिया ने कोच के रूप में चुना है। इस विश्व कप में 6 महाद्वीपों के 24 देशों की 20 पुरुष 20 महिला टीम प्रतिभाग कर रही है।
विनय कुमार जायसवाल बहुत ही गरीब परिवार से आते है इनके पिता आज भी आटो चालक है और परिवार का पालन पोषण उसी से करते है। विनय जयसवाल को टीम का कोच बनने पर पूरे परिवार मे खुशिया मना रही है।इनके चयन से जिले में खो-खो खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। इनके चयन पर माता पिता और पूरा परिवार, व छेत्र सभी ने बधाई दी।
