- पर्यटन मंत्री करेंगे 10 जनवरी को महोत्सव का उदघाटन उदघाटन
- प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल, रिचा शर्मा, राधा श्रीवास्तव व रितेश पांडेय बिखेरेंगे सुरों का जलवा
हर्षोदय टाइम्स/ उपाध्याय बाबा
गोरखपुर। रामगढ़ताल के किनारे चंपा देवी पार्क में गोरखपुर महोत्सव में इस बार महाकुंभ 2025 की झलक दिखेगी। इस महोत्सव के जरिए महाकुंभ की भव्यता दिखाने का प्रयास होगा। उसका प्रचार-प्रसार भी नजर आएगा। 10 से 12 जनवरी तक मुख्य कार्यक्रम होगा और 16 तक अन्य कार्यक्रम होंगे। 10 जनवरी को महाकुंभ पर आधारित विशेष लघु नाटक का मंचन किया जाएगा। 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 की शुरूआत होगी। इस अवसर पर महोत्सव में मुंबई के ओमप्रकाश व राष्ट्रीय स्तर के अन्य कलाकारों द्वारा भजन की प्रस्तुति की जाएगी। 10 व 12 को बालीवुड नाइट तो 11 को भोजपुरी नाइट का आयोजन भी होगा।
महोत्सव के पहले दिन 10 जनवरी को बालीवुड नाइट में प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल सुरों का जलवा बिखेरेंगे तो 12 जनवरी को रिचा शर्मा सूफी गायन से लोगों का मन मोहेंगी। 11 जनवरी को भोजपुरी नाइट में राधा श्रीवास्तव व रितेश पांडेय अपनी प्रस्तुति देंगे।
बोल्ड–। पर्यटन मंत्री करेंगे उद्घाटन, मुख्यमंत्री समापन
गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन 10 जनवरी को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डा. जयवीर सिंह उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर समीक्षा शर्मा गणेश वंदना प्रस्तुत करेंगी। इसके साथ ही गुरु गोरखनाथ पर आधारित बैले कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। महोत्सव का समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। उनके समक्ष इंदौर के सुधीर व्यास भजन प्रस्तुत करेंगे।
तीन दिनों तक होंगी विशेष प्रस्तुतियां
उद्घाटन एवं समापन समारोह में 10 से 12 जनवरी तक विशेष प्रस्तुतियां होंगी। सबरंग कार्यक्रम के तहत स्थानीय स्तर के बड़े कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी दिन शाम 7 बजे से बालीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा। 11 जनवरी को सुबह 10 बजे से मुख्य मंच पर स्कूली बच्चों का कार्यक्रम होगा। इसके बाद टैलेंट हंट के तहत चयनित कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। दोपहर 1 बजे से लोकरंग कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। स्थानीय स्तर के 256 कलाकारों को अवसर मिलेगा। शाम 4:30 बजे से वर्षा मिश्र द्वारा कत्थक की प्रस्तुति की जाएगी। 12 जनवरी को सांसद रवि किशन शुक्ल काव्य पाठ करेंगे।
बोल्ड– लगेगा भव्य पुस्तक मेला
इस बार महोत्सव में भव्य पुस्तक मेला सभी का ध्यान खींचेगा। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) की ओर से यह मेला लगाया जाएगा। इसमें 105 दुकानें लगाई जाएंगी। साहित्य, विज्ञान, इतिहास, आत्मकथा, जीवनी सहित विभिन्न विषयों से संबंधित किताबें यहां मौजूद रहेंगी।
बोल्ड– मंडलीय सरस मेला का होगा आयोजन
महोत्सव में 10 से 16 जनवरी तक मंडलीय सरस मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का विक्रय व प्रदर्शन किया जाएगा। 10 से 13 जनवरी तक गुरु गोरखनाथ के जीवन पर आधारित सचल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेगी।
बोल्ड– विभिन्न विभागों की लगेगी प्रदर्शनी
10 से 16 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में शिल्प प्रदर्शनी, कृषि प्रदर्शनी, उद्यान प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। शिल्प प्रदर्शनी में उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, गुजरात, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, पंजाब सहित अन्य राज्यों से शिल्पी आएंगे। इसमें सहारनपुर फर्नीचर, बनारसी साड़ी, खुर्जा पोट्री, भदोही कालीन, लखनऊ चिकन आदि के स्टाल नजर आएंगे।
बोल्ड– खेलकूद की गतिविधियां भी होंगी आयोजित
महोत्सव में खेलकूद की गतिविधिया भी आयोजित होंगी। बैडमिंटन, कुश्ती, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, बाक्सिंग, वालीबाल, टेबल टेनिस, कबड्डी, हाफ मैराथन, दिव्यांग ट्राई साइकिल रेस, हाकी, बास्केटबाल आ आयोजन होगा। रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन रामगढ़ताल में किया जाएगा।
बोल्ड– बाहर के साथ स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका
मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बाहर के कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका मिलेगा। एनबीटी की ओर से बड़ा प्रस्तक मेला लगाया जाएगा। उद्घाटन पर्यटन मंत्री करेंगे। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। इस बार महोत्सव में महाकुंभ 2025 की झलक दिखेगी। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। आने वाले लोगों की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा।
बोल्ड– चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होंगे। बाहर से भी फोर्स मंगायी गई है। बालीवुड नाइट के समय अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। आयोजन स्थल के सामने पार्किंग बनाई जाएगी। बताया कि महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक एडिशनल एसपी, छ क्षेत्राधिकारी, 18 इंस्पेक्टर, 85 पुरुष सब इंस्पेक्टर, 15 महिला सब इंस्पेक्टर, 285 कांस्टेबल,15 महिला कांस्टेबल के साथ ही एक कंपनी पीएसी तैनात रहेगी।
