बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में नौतनवां में जन आक्रोश रैली, बांग्लादेश प्रधानमंत्री का पुतला दहन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां /महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) ! बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे बर्बर अत्याचार के खिलाफ आज नौतनवां कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में एक विरोध जन आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली उनके कैंप कार्यालय से शुरू होकर कस्बे के गांधी चौक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज किया।

रैली के दौरान प्रदर्शनकारी मुख्य मार्गों से होते हुए घंटाघर, अस्पताल चौराहा से गांधी चौक तक पहुंचे। नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बाद जन आक्रोश रैली एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे बर्बर अत्याचार की कड़ी निंदा की और इसे मानवता के लिए गंभीर चुनौती बताया।

वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज अब अत्याचार सहन नहीं करेगा और इसके खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, अशोक जायसवाल, संजीव जायसवाल, सनी मद्धेशिया, अजय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश वर्मा, प्रेम जैसवाल राजा वर्मा शामिल थे। बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर एकजुटता दिखाने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *