मस्जिद में घुसा तेंदुआ, मचाया आतंक, लोगों ने पकड़कर मारा

महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो छोटेलाल पाण्डेय

महराजगंज में तेंदुए के आतंक का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। शनिवार की सुबह लक्ष्मीपुर के मझौली गांव में स्थित एक मस्जिद के छत के रास्ते तेंदुआ घुस गया। मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला बोलकर तेंदुए ने आतंक मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने दिलेरी दिखाकर तेंदुए को दबोच लिया और इस घटनाक्रम में तेंदुए की मौत भी हो गई।

मालूम हो कि लक्ष्मीपुर के मझौली गांव में स्थित मस्जिद में लोग रोज सुबह पहुंचकर नमाज किताब व पढ़ते हैं। इनमें बड़े-बुजुर्ग भी रहते हैं। शनिवार की सुबह रोज की तरह लोग मस्जिद में थे। इसी बीच अचानक छत के रास्ते जंगल से निकलकर आया तेंदुआ मस्जिद में घुस गया मस्जिद में किताब पढ़ रहे लोगों पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले में 51 वर्षीय साजिद अली, 40 वर्षीय नुरूल होदा, 40 वर्षीय हैदर घायल हो गए।

इस दौरान मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को पकड़ लिया। हमलावर तेंदुए को लोगों ने जाल में बांध दिया। इस दौरान संघर्ष में तेंदुए की मौत हो गई। आनन-फानन में घायलों को लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया और इसकी वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *