स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार, सिसवा बाजार के वार्ड 10 बिस्मिल नगर (पिपरिया) में हुआ डस्टबिन वितरण

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स / अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज। जनपद के नगर पालिका सिसवा क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 बिस्मिल नगर (पिपरिया) में शुक्रवार 29 मई 2026 को स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता जागरूकता एवं डस्टबिन वितरण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान घर-घर पहुंचकर लोगों को डस्टबिन वितरित किए गए तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
टीम ने स्थानीय नागरिकों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और नगर को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया। साथ ही आमजन से नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया गया, जिसे मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किया गया।
अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता कार्यक्रम की सराहना करते हुए नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उद्धारक इंटरप्राइजेज आईईसी टीम के साथ सफाई नायक रमाकांत राय तथा सफाई कर्मी मौजूद रहे। टीम ने लोगों से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *