महराजगंज। परसामलिक थाना पुलिस ने POCSO एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अफताब (24) पुत्र नेवास, निवासी असुरैना, थाना परसामलिक के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी थाना परसामलिक में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 67/2026 में वांछित था। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87 एवं 64 के साथ-साथ POCSO एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।

