सिसवा बाजार को मिली ₹395.80 लाख की विकास सौगात, अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने जताया आभार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स / अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में पेयजल, सीवरेज एवं नाली निर्माण कार्यों के लिए ₹395.80 लाख की धनराशि स्वीकृत होने पर नगर में खुशी का माहौल है। इस स्वीकृति को नगर के आधारभूत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों एवं जनहित के प्रति समर्पित नेतृत्व के परिणामस्वरूप नगर को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है।
उन्होंने कहा कि स्वीकृत धनराशि से पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सीवरेज प्रणाली विकसित करने तथा नाली निर्माण जैसे कार्यों को गति मिलेगी। इससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी, स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और नगरवासियों को आधुनिक नागरिक सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि यह स्वीकृति सिसवा बाजार के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और नगर के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने दोनों मंत्रियों के प्रति नगर की समस्त जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि “सिसवा का विकास हमारी प्राथमिकता है और जनसेवा ही हमारा संकल्प है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *