पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पांच कार्यकर्ताओं के साथ किया हाउस अरेस्ट

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली /महराजगंज। मंगलवार रात को कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह और पांच कार्यकर्ताओं के साथ उनके भिटौली आवास में हाउस अरेस्ट कर लिया गया और वे लोग घर से बाहर नहीं निकाल पाए । मालूम हो कि 18 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी विधानसभा का घेराव करने वाली थी।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि प्रदेश की निरंकुश योगी सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने के साथ कांग्रेस पार्टी के लोगों का दमन कर पुलिस प्रशासन के द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को विधानसभा घेराव कार्यक्रम को असफल बनाना चाहती है।

प्रदेश भर के  कांग्रेसी लखनऊ पहुंचकर भाजपा की दमनकारी नीति तथा  बेरोजगारी , मंहगाई, समुदाय विशेष के उत्पीड़न, सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद बुलडोजर एक्शन, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है जिसको लेकर तानाशाह हो चुकी योगी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले थे जो भाजपा सरकार मंजूर नहीं है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गामा प्रसाद, महामंत्री वीरेंद्र  , कोषाध्यक्ष गोपाल शाही, जिला सचिव तमेश्वर पांडेय, शंकज सिंह, असलम, इश्तियाक अहमद, राजीव पटेल, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *