हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
पनियरा/महराजगंज- 10 दिसम्बर 2024, मंगलवार को ध्रुवनारायण पब्लिक स्कूल धनखरी, पनियरा में धूमधाम से बाल मेला व पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पनियरा विधायक प्रतिनिधि निर्भय सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में पनियरा चेयरमैन उमेश चंद्र जायसवाल व पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पनियरा विधायक प्रतिनिधि निर्भय सिंह व विशिष्ट अतिथि उमेश चंद जयसवाल द्वारा मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टाल लगाया।
मुख्य अतिथि निर्भय सिंह ने कक्षा में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय के बच्चों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है, उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की चतुर्मुखी विकास के लिए यह विद्यालय ऐसे आयोजनों से उनको उचित मंच प्रदान करता है। महानगरों में जो शिक्षा का स्तर है उस स्तर की उच्च शिक्षा व्यवस्था इस ग्रामीण अंचल में यह विद्यालय देने का कार्य कर रहा है। यह पूरे पनियरा विधानसभा के लिए गौरव की बात है।
विशिष्ट अतिथि उमेश चंद्र जायसवाल ने बच्चों के द्वारा लगाए हुए विभिन्न स्टालों की जमकर सराहना किया। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया। मुख्य अतिथि निर्भय सिंह एवं विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया।

विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश शुक्ला ने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी के मेहनत के कारण इन बच्चो का भविष्य संवर रहा है। आप सभी का राष्ट्र निर्माण में यह एक महत्वपूर्ण योगदान है।
ध्रुव नारायण पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ• आशीष मिश्रा ने विद्यालय परिवार के लक्ष्य के बारे में बताया और कहा कि यह पांचवीं पीढ़ी है जो शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना किया।
विद्यालय के संस्थापक ब्रजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया की संपूर्ण परिवार शिक्षण क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इस शिक्षण संस्थान का परम लक्ष्य ग्रामीण अंचल में अच्छी शिक्षा प्रदान करने का है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण राव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्रा जी ने किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सह निदेशक आशुतोष मिश्र, प्रबंधक उषा मिश्र, ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय के प्रबंधक अमृत मिश्रा, सीमा मिश्रा, उप प्रधानाचार्य बलराम पटेल, स्कूल कॉर्डिनेटर प्रतिभा त्रिपाठी, काजल मद्धेशिया, वंदना राव,प्रियंका पटेल, अमृता, चंदा, तृप्ति त्रिपाठी,ख़ुशबू,राजकुमार यादव,निखिल साहनी,आंशिका साहनी,प्राचार्य बलराम सिंह, ओमप्रकाश यादव, ब्यूटी सिंह, अरविंद पाण्डे,आकाश गुप्ता, प्रमोद ,सत्यम गुप्ता,शिवाकान्त दुबे सहित आदि लोगो का योगदान सराहनीय रहा ।
