कर्नाटक कार दुर्घटना में 2023 बैच के आइपीएस हर्षवर्धन की मौत

नई दिल्ली महाराजगंज लखनऊ

हर्षोदय टाइम्स/उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नई दिल्ली /लखनऊ/ महाराजगंज !  कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आइपीएस अधिकारी हर्षवर्धन अपनी सरकारी कार से अपनी पहली पोस्टिंग का चार्ज लेने के लिए मैसूर से हासन जा रहे थे। उसी दौरान हासन से करीब 10 किलोमीटर दूर किट्टाने के पास उनके साथ बड़ी दुर्घटना हो गई ।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रेस्क्यू किया और हासन के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। हालत बिगड़ता देख उन्हें ग्रीन कॉरिडोर (जीरो ट्रैफिक) के माध्यम से बेंगलुरु ले जाने की व्यवस्था की गई लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर मंजे गौड़ा को मामूली चोट आई है। और उनका हासन के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

क्षतिग्रस्त वाहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *