लपरवाह जेसीबी ड्राइवर ने तोड़ा पुलिया का रेलिंग

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/ रतन पाण्डेय

परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के लापरवाह, मनबढ़ जेसीबी ड्राइवर ने वार्ड नंबर 02 बल्लभ नगर तिवारी टोला में पुलिया की दाहिने तरफ की रेलिंग तोड़ दिया जिसमे वहा पर बैठे लोगो में दहशत पैदा हो गया लोग किसी तरह अपनी जान बचा कर  भागे ।


मालूम हो कि जिस पुलिया का रेलिंग टूटा है उस पुलिया पर आय दिन लोगो का जमावड़ा लगा रहता है और कल भी उस पुलिया पर रोज की तरह लोगो का जमावड़ा लगा हुआ था । दरअसल यह पुलिया दो वार्ड को जोड़ता है और उस पुलिया के रेलिंग पर दोनो वार्ड के लोगो का जमावड़ा लगा रहता हैं । जेसीबी ड्राइवर ने पुलिया का रेलिंग तोड़ने के बाद उधर मुड़ कर भी नहीं देखा की हमसे जो गलती हुआ है उससे कहीं किसी को कोई नुकसान तो नहीं हुआ है। 


इस मामले में अधिशाशी अधिकारी कनुप्रिया शाही का कहना है कि जो नुकसान हुआ है उसे नगर पंचायत द्वारा जल्द ही सुधार करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *