महराजगंज हर्षोदय टाइम्स
जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव के चौराहे पर सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस दो पक्षों के 13 नामजद व एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज की है। जिसमे सपा के लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया है।
आप को बता दे कि घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की है। आरोप है कि समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सतीश यादव सोमवार शाम को 10 लोगो के साथ गोलबंद होकर लाठी डंडों के साथ बाइक और चार पहिया वाहन में सवार होकर पिपराकाजी गांव स्थित चौराहे पर पहुंच गए। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला कर मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष और एक युवक के सहयोगी के साथ मारपीट के दौरान युवक मोनू अली के सिर पर चोट लगने की वजह से वह घायल हो गया। वहीं दूसरे गुट के लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सतीश यादव और दीपक यादव के बाएं हाथ पर चोट लगने की वजह से घायल हो गए।
लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सतीश यादव की तहरीर पर युवक मोनू अली सहित सात नामजद के साथ ही कई अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
वही युवक मोनू अली की तहरीर पर सपा के लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सतीश यादव सहित छह नामजद के साथ ही 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सतीश यादव और शाह आलम निवासी रौतार, मोनू अली और हैदर अली तथा अकमल निवासी पिपराकाजी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
क्या कहते है निचलौल थाना प्रभारी
निचलौल थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षो को हिरासत में ले कर बिधिक कार्यवाई की जा रही है।
