रतन पाण्डेय
परतावल/महराजगंज: नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 2 बल्लभ नगर तिवारी टोला (प्राचीन दुर्गा मंदिर) के प्रांगण में परंपरागत रूप में वर्षों से चला आ रहा है श्री मद देवी भागवत कथा जिसका आज समापन दिवस पर प्रसाद वितरण किया गया ।
श्री धाम वृन्दावन से पधारे आचार्य दुष्यंत पाराशर जी महाराज के मुखार विंद से अमृत मई कथा का भक्तो ने खूब रसपान किया, प्रतिदिन कथा श्रवण में महिलाएं, बुजुर्ग, नौजवान श्रद्धालुओ की भारी तादाद दिखी।
परतावल के सबसे प्राचीन कोट भगवतती (दुर्गा मंदिर) तिवारी टोला से लगभग 101 वर्षों से अधिक समय से श्रावण मास के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि को कलश यात्रा के रूप में शोभायात्रा निकाला जाता है और पूर्णवासी के दिन कथा का समापन किया गया।
कथा समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया जिसमे मुख्य रूप से शामिल मंदिर के पुजारी पंडित शैलेश शुक्ला और यजमान के रूप में बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी के साथ सपा के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी , देवेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी,रजत कृष्ण त्रिपाठी, धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी,दुर्गेश शुक्ला,अशोक रावत, नीरज त्रिपाठी ,गोरख यादव, आकाश शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
