तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

अशोक कुमार पांडे

फरेंदा/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) ! महराजगंज जिले के सभी विधानसभाओं में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश्वर चौहान ने किया। इस बैठक मुख्य अतिथि रहे फरेंदा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा की भव्य तिरंगा यात्रा निकालने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती से लगने की जरूरत है। हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र भावना ,राष्ट्रभाव से युक्त होकर संपूर्ण राष्ट्र के साथ-साथ अपने जनपद महराजगंज में भी तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाना है।

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय टीम के साथ सभी भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई है

इस प्रमुख टीम द्वारा तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान देना है। 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के नेतृत्व में चलाया जाएगा। 13,अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारक पर स्वच्छता अभियान, नमन कार्यक्रम के साथ तिरंगा यात्रा निकला जाएगा ।

तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए जिन लोगो को जिम्मेदारी दी गई है उनमें मंडल प्रभारी कन्हैया चौहान , नरेंद्र यादव, इंद्रजीत चौधरी, धर्मेंद्र,ओम प्रकाश ,उपेंद्र यादव आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *