हर्षोदय टाइम्स/बिमलेश कुमार पाण्डेय
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरवा खुर्द निवासी एक युवक को कुछ अज्ञात हमलावरो ने रास्ते मे मोटरसाइकिल रोककर मारा पीटा जिससे उसे काफी चोट आई है।
शिकायतकर्ता रामनिवास वर्मा ने अपने तहरीर मे लिखा है कि मेरा लडका विपिन गोपाला स्थित अपनी दुकान से शनिवार शाम सात बजे घर के लिए चला कि कस्तूरबा विद्यालय से पहले ही सडक पर तीन अज्ञात युवक एक बाइक से आये और मेरे लडके को रोककर गाली गुप्ता देते हुए मारने लगे। मेरे लडके के चिल्लाने पर कुछ राहगीर मौके पर पहुंच कर मेरे लडके की जान बचाई। हमलावरो ने भीड़ देखकर मेरे लडके को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।
थानाध्यक्ष कुवर गौरव सिंह ने बताया कि पीडित युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


