अशोक कुमार पांडे
फरेंदा /महराजगंज(हर्षोदय टाइम्स): !महराजगंज जनपद के फरेंदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा सिधवारी स्थित कंपोजिट विद्यालय में पुराना कार्य दिखकर प्रधानाध्यापिका द्वारा धन निकालने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में की है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने खंड शिक्षा अधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि कंपोजिट विद्यालय सिधवारी में वित्तीय वर्ष 2023 में विद्यालय पर रंगाई पुताई, पेंटिंग, चित्रकारी का कार्य कराया गया। मेरे द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023-24 का कंपोजिट ग्रांट का पूर्ण रूप से उपयोग कर लिया गया। मेरे सत्यापन द्वारा उसी पुराने कार्य पर फर्जी भुगतान कराया गया है। उन्होंने उक्त प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।
इस संबंध में प्रधानाध्यापिका का कहना है कि वर्ष 2023-24 में पैसा आया था हमने कार्य करवाया है। हम नियमित रूप से फल से लेकर भोजन तक अपने विद्यालय के बच्चों को देते हैं।
