27 साल पुराने मामले समेत दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


परतावल/महराजगंज। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस ने गुरुवार को लंबे समय से न्यायालय से वांछित चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में अब्दुल गफ्फार पुत्र मोहम्मद अली, निवासी सियरहीभार, थाना श्यामदेउरवा शामिल है। उसके खिलाफ वर्ष 1997 में दर्ज मुकदमे से संबंधित न्यायालय का वारंट जारी था। वहीं दूसरे वारंटी राज कुमार पुत्र सुन्नर केवट, निवासी बेलासपुर नर्सरी, थाना श्यामदेउरवा के खिलाफ वर्ष 2014 के मुकदमे में वारंट जारी था।


पुलिस ने बताया कि अब्दुल गफ्फार के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 85/1997, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट तथा राज कुमार के खिलाफ मुकदमा संख्या 10/2014, धारा 147, 302, 149, 323, 504 व 506 भादवि से संबंधित न्यायालय का वारंट लंबित था। दोनों को 13 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।


गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आकाश कुमार, हेड कांस्टेबल संजय सिंह और हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *