पुनीत पाण्डेय भिटौली
भिटौली/महराजगंज(हर्षोदय टाइम्स)। घुघली थाना क्षेत्र के शिकारपुर -सिंदुरिया मार्ग पर बुधवार देर रात रजवल पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मोहनापुर निवासी विवेक ( 30 वर्ष) एवं विशाल (24 वर्ष) दोनों युवक नारायणपुर से ताजिए का मेला देखकर अपने घर मोहनपुर आ रहे थे की घुघली थाना क्षेत्र के रजवल के समीप पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार दी जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए महाराजगंज जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां विवेक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया एवं विशाल की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विवेक अपने घर का इकलौता चिराग था ।उसका 5 वर्ष का एक लड़का है पत्नी से अनबन के कारण वह मायके में रहती है जबकि मां बाप का रो-रो कर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
