महराजगंज जेल में बंद विधायक इरफान सोलंकी से मिलने आए दो विधायक विना मिले बैरंग वापस लौटे

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

समझाने के बाद दोनों विधायक वापस लौट गये – श्रीमती आभा सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी महराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज जिला जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिलने पहुंचे दो विधायकों को आज प्रशासन ने मिलने से रोक दिया। बता दें कि इरफान सोलंकी से मिलने बस्ती के 2 विधायक पहुंचे थे।जेल के बाहर सपाइयों की भीड़ बढ़ते देख कोतवाली पुलिस पहुंच गई और उन्हें मिलने से रोक दिया।

बता दें कि आज महराजगंज जेल में बंद विधायक इरफान सोलंकी से बस्ती जिले के सदर और रुधौली विधायक मिलने पहुंचे थे। इसके बाद सपाइयों ने हंगामा करने की कोशिश की। बाद में सीओ सदर श्रीमती आभा सिंह के मान मनौवल के बाद सपाई वापस लौट गए।

महराजगंज जिला मुख्यालय से सटे धनेवा धनेई स्थित जिला जेल में बंद कानपुर के विधायक इरफान सोलंकी से मिलने बस्ती के दो विधायक पहुंचे थे। देखते ही देखते जेल के सामने सपा नेताओं की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई और भीड़ को हटाते हुए विधायकों को मिलने से रोक दिया। सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि उन्हें जेल में बंद पार्टी के विधायक से नही मिलने दिया गया। लोकतंत्र में सभी को यह अधिकार है फिर भी उन्हें रोका गया।

इस मामले में सीओ श्रीमती आभा सिंह ने बताया कि भीड़ ज्यादा थी इसलिए उन्हें रोका गया था। बाद में समझाने के बाद दोनों विधायक वापस लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *