बड़े ही धूमधाम से नौतनवां चेयरमैन ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/ महराजगंज(हर्षोदय टाइम्स): !आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ जी के जन्मदिन के अवसर पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने सभासदों एवं कर्मचारियों के साथ नगर पालिका कार्यालय में माननीय मुख्यमंत्री जी के चित्र पर तिलक लगाकर एवं उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु प्रदान करें।

इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल मद्धेशिया,सुरेंद्र बहादुर जायसवाल,राहुल दुबे, अनिल जायसवाल,अभय कुमार,राकेश जायसवाल,जयप्रकाश मद्धेशिया,संजय मौर्या,अशोक रौनियार,राजू अग्रहरी, प्रमोद गौतम एवं विजय उपाध्याय,रवि त्रिपाठी,वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह सहित पालिका के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *