गोरखपुर-बस्ती मण्डल की छह सीटों पर भाजपा, तीन पर सपा जीती

महाराजगंज

महराजगंज हर्षोदय टाइम्सछोटेलाल पाण्डेय

वस्ती-गोरखपुर मंडल की नौ लोकसभा सीटों पर इस बार छह पर कमल खिला, जबकि तीन पर साइकिल दौड़ी। वर्ष 2019 के चुनाव में इन सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा था लेकिन इस बार बस्ती मण्डल की दो सीटें बस्ती और संतकबीरनगर हाथ से निकल गईं। डुमरियागंज की सीट कांटे की टक्कर के बीच भाजपा ने जीत ली। वहीं गोरखपुर मंडल की पांच सीटों पर भाजपा कब्जा बनाए रखने में सफल रही, जबकि सलेमपुर सीट सपा ने झटक ली।

गोरखपुर मण्डल में गोरखपुर लोकसभा सीट पर रवि किशन ने 585834 वोट पाकर अपनी प्रतिद्वंद्वी सपा की काजल निषाद को 103526 वोटों से हरा दिया। काजल को कुल 482308 वोट मिले। वहीं बांसगांव सीट से भाजपा के कमलेश पासवान ने 428693 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सदल प्रसाद को 3150 वोटों से शिकस्त दी। देवरिया में पहली बार भाजपा से चुनाव मैदान में उतरे शशांक मणि ने सपा के अखिलेश प्रताप को 34842 वोटों से हरा दिया। शशांक मणि को कुल 504541 वोट, जबकि कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह को 469699 वोट मिले। कुशीनगर में एक बार फिर भाजपा के विजय दुबे ने सपा के अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को हराकर हैट्रिक लगाई तो महराजगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने 35451 वोटों से सातवीं बार जीत हासिल की। पंकज चौधरी को 591310, जबकि कांग्रेस के वीरेन्द्र चौधरी को 555859 मत मिले। वहीं सलेमपुर सीट भाजपा के हाथ से निकल गई। वहां भाजपा के रविन्दर कुशवाहा

बस्ती में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। यहां से सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने दो बार के सांसद हरीश द्विवेदी को 100994 वोटों से परास्त कर दिया। राम प्रसाद चौधरी को 524756 वोट, जबकि हरीश द्विवेदी को 423798 वोट मिले। संतकबीरनगर में सपा ने मौजूदा सांसद रहे प्रवीण निषाद को 92170 वोटों से हरा दिया। यहां सपा के लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को 498695 वोट, जबकि भाजपा के प्रवीण निषाद को 406525 वोट मिले। बस्ती मंडल की डुमरियागंज सीट पर कांटे के टक्कर में भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी को 42728 वोटों से शिकस्त दी। जगदम्बिका पाल को कुल 463303 वोट, जबकि सपा के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को 420575 वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *