दैनिक जागरण के प्रतिभा सम्मान समारोह में सावित्री पब्लिक स्कूल के मेधावियों का सम्मान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सावित्री पब्लिक स्कूल, परतावल के मेधावी छात्र-छात्राओं को दैनिक जागरण द्वारा आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह” में सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ते हुए जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।


विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर सावित्री पब्लिक स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक बी.के. पांडेय, सहायक निदेशक जया पांडेय एवं प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति पांडेय ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


निदेशक बी.के. पांडेय ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का ही परिणाम है कि विद्यालय के होनहारों को जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *