दैनिक जागरण प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


10वीं-12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मिला प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। दैनिक जागरण द्वारा होटल लेग्रेंड में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगवाल तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


समारोह में हाजी अज़हर खान इंटर कॉलेज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कॉलेज के विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दैनिक जागरण का आभार जताया।


समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान मेधावियों की उपलब्धियों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *