मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 46 मरीजों की हुई जांच, एसीएमओ ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परतावल, महराजगंज। विकासखंड परतावल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। मेले का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. अखिलेश यादव तथा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने किया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण, जांच सुविधाओं एवं मरीजों को दी जा रही चिकित्सकीय सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मरीज को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।


मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 46 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।


इस अवसर पर डॉ. मीरा चौधरी, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र त्रिपाठी, लैब टेक्नीशियन सुशील यादव, अरुण कुमार, एचवी संगीता, स्टाफ नर्स अमृता राव, एएनएम वंदना, कविता पांडेय, अरविंद एवं सीमा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *