तेज आंधी से टूटा बिजली पोल, बेलवा बुर्जुग की बिजली आपूर्ति ठप

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज :  विकासखंड परतावल के ग्राम बेलवा बुर्जुग में रविवार को आई तेज आंधी के चलते बिजली का सीमेंटेड पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। पोल गिरने से गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोल के समीप स्थित एक पेड़ तेज आंधी के दौरान बिजली के तारों पर गिर गया। पेड़ का अत्यधिक दबाव पड़ने से करीब दो माह पूर्व लगाया गया नया सीमेंटेड बिजली पोल जड़ से टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई।


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने से पेयजल, घरेलू कार्य और अन्य दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पोल और लाइन की मरम्मत कर बिजली बहाल करने की मांग की है।


सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने की बात सामने आई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक मरम्मत कार्य कर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *