कुशीनगर जिले में बीच बाजार दबंगई, पुलिस खामोश

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

तुर्कपट्टी में मोटरसाइकिल सवार की पिटाई, वीडियो वायरल – 5 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं

हर्षोदय टाइम्स अजय कुमार पाठक कुशीनगर

कुशीनगर। जिले में पुलिसिया खौफ की कमी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ताज़ा मामला तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी बाजार का है, जहां दबंगों ने बीच बाजार एक मोटरसाइकिल सवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित, जो पटहेरवा थाना क्षेत्र का निवासी है, ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने मारपीट के साथ छिनैती भी की। उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मजबूर होकर पीड़ित थाने के चक्कर काट रहा है।

स्थानीय लोग पुलिस की लापरवाही को इस तरह की घटनाओं के बढ़ने की वजह मान रहे हैं। उनका कहना है कि अगर पुलिस समय रहते सख्त कार्रवाई करे तो दबंगों का हौसला नहीं बढ़े।

वहीं, वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक सड़क पर युवक की पिटाई कर रहे हैं और पीड़ित जान बचाने की गुहार लगा रहा है। इसके बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लोगों में सवाल है कि आखिर कब तक पीड़ित थानों के चक्कर लगाता रहेगा और कब तक दबंग बेखौफ होकर वारदात करते रहेंगे? अब देखना होगा कि पुलिस कब तक चुप्पी तोड़ती है और पीड़ित को न्याय मिलता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *