छिनैती का प्रयास करने वाले युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, सतर्कता से टली वारदात

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज, 29 अप्रैल। कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अधिवक्ता के साथ छिनैती का प्रयास करने वाले युवक को स्थानीय लोगों की तत्परता से मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, एक अधिवक्ता सुबह करीब 10:15 बजे अपने घर से कचहरी जा रहे थे। रास्ते में पनेवा-पनेई स्थित एक कुटीर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोककर मोबाइल, पर्स और मोटरसाइकिल (UP56AK3874) छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए इस प्रयास से घबराए अधिवक्ता ने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत सक्रिय हो गए।


ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आरोपी का पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया और डायल 112 पर सूचना दी। बाद में पुलिस की मौजूदगी में आरोपी को कोतवाली थाना लाया गया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मिनहाज पुत्र मुर्तुजा, निवासी ग्राम बेलभरिया थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज बताया। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 221/2026 के तहत धारा 309(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *