हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज, 11 जून 2026। जनपद में नव नियुक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) वाणी वर्मा से आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष ने जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को विस्तार से रखा।
बैठक में संघ पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, मानदेय, कार्य संबंधी चुनौतियों तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान की अपेक्षा जताई।
डीपीओ वाणी वर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका संघ की सिसवा ब्लॉक अध्यक्ष आयशा बेगम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।
संघ की जिला अध्यक्ष छाया भारती ने नव नियुक्त डीपीओ का स्वागत करते हुए जनपद में महिला एवं बाल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जताई।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व में आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

