ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


परतावल, महराजगंज। विकास खंड परतावल-महराजगंज मार्ग स्थित बंधन मैरेज हॉल में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल विस्तार एवं प्रशासक बनाए जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं प्रधान संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।


समारोह के मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास एवं पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से गांवों के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष सचिन सिंह ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से ग्राम प्रधानों में उत्साह का माहौल है। इससे ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलेगी और योजनाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित होगा।


प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष एजाज ने प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्राम प्रधानों के सम्मान, अधिकारों और जिम्मेदारियों को मजबूत करने का कार्य किया है।


कार्यक्रम का संचालन जनार्दन यादव ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, राज नारायण, जयगोविंद सिंह तथा अंगद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *