हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में पीटीएम का सफल आयोजन, 85% अभिभावकों की सहभागिता

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

छात्रों की शैक्षिक प्रगति पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच हुआ विस्तृत संवाद

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज जिले के विकास खण्ड पनियरा अंतर्गत ग्राम सभा उसका में स्थित हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में लगभग 85 प्रतिशत अभिभावकों की सक्रिय उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे आयोजन की उपयोगिता और प्रभावशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।बैठक के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों की मार्कशीट प्राप्त कर उनकी शैक्षिक प्रगति का आकलन किया। साथ ही शिक्षकों से सीधे संवाद स्थापित कर बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।

शिक्षकों ने भी अभिभावकों को विद्यार्थियों की कमजोरियों और संभावनाओं से अवगत कराते हुए सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिए।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार के रूप में देखने को मिलता है।

अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इस सामूहिक प्रयास से छात्रों के भविष्य में और भी बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *