हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
पनियरा/महराजगंज। पनियरा ब्लाक के ग्राम सभा रामपुर खुर्द के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जियाउद्दीन खान उर्फ ‘मिस्टर खान’ का गुरुवार को लखनऊ स्थित वेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार जियाउद्दीन खान, पुत्र स्वर्गीय रहमतुल्ला खान, का बीते 11 अगस्त को वेदांता अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद वह अस्पताल में उपचाराधीन थे। दो दिनों तक चले उपचार के बाद गुरुवार 13 अगस्त को दोपहर करीब 12: 45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
जियाउद्दीन खान ग्राम पंचायत रामपुर खुर्द के ग्राम प्रधान भी रह चुके थे। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 14 अगस्त को जुम्माबाद में किया जाएगा।

