महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिटौली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना भिटौली पुलिस ने अप्राकृतिक यौन संबंध एवं पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को विधिक प्रक्रिया के तहत संरक्षण में लिया।
पुलिस के अनुसार थाना भिटौली में दर्ज मुकदमा संख्या 106/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मामला पंजीकृत है। इसी प्रकरण में वांछित चल रहे बाल अपचारी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे संरक्षण में लिया गया है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, कांस्टेबल अंकित यादव, आरक्षी कुलदीप मिश्रा तथा महिला आरक्षी खुश्बू कुमारी शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

