गोधवल चौराहे पर मौत बनकर दौड़ी कार, चाय पी रहे बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महाराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परसिया इंदरपुर गांव निवासी बुजुर्ग कपिल शर्मा की इलाज के दौरान मंगलवार की भोर में मौत हो गई। सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।


जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा सोमवार सुबह गांव के गोधवल चौराहे पर स्थित चाय की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। हादसे में कपिल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दुकान के बाहर खड़ी दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


परिजन आनन-फानन में घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *