न्यायालय के दो गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, सिंदुरिया पुलिस की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस ने न्यायालय से जारी दो गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया।


थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को ग्राम बौलिया बाबू से न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर दिनबन्धु पुत्र रामाश्रय तथा विमला देवी पत्नी रामाश्रय को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध थाना सिंदुरिया में दर्ज मु0सं0 3123/2019 के तहत धारा 323 एवं 504 भादवि का मामला लंबित था।


पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव, कांस्टेबल धर्मवीर सिंह तथा महिला कांस्टेबल आयुषी जायसवाल शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *