मनोज कुमार त्रिपाठी/ अशोक कुमार पांडे
फरेंदा/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स): आदर्श नगर पंचायत आनन्द नगर में अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन के बीच का विवाद अब और गहरा होता जा रहा है, वेतन को लेकर कर्मचारी दोबारा हड़ताल पर चले गए है। अब फरेंदा कस्बे की सफाई व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है।
बता दें कि आनन्द नगर पंचायत आनंदनगर में अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन के बीच का विवाद और गहरा होता जा रहा है। जिसका खामियाजा कर्मचारियों और नगर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।दो महीने से वेतन न मिलने पर गुरुवार को एक बार फिर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार बीते दिनों नगर पंचायत आनन्द नगर में दो माह का वेतन नहीं मिलने पर नगर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल थे।4 अप्रैल को एसडीएम फंरेंदा के आश्वासन पर समाप्त हो गयी थी।
एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार के आश्वासन पर हड़ताल खत्म होने के बाद भी आज तक नगर पंचायत के कर्मचारियों को वेतन नही मिला, जिसको लेकर नगर पंचायत के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है और नगर पंचायत के कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं।
हड़ताल के संबंध में सफाई कर्मियों के मंडल अध्यक्ष राजेश व्वायड ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासन की असंवेदनशीलता के कारण कर्मचारियों का वेतन बाधित है। कहने को तो जनप्रतिनिधि सत्ता पक्ष के हैं लेकिन वास्तविकता ये साबित करती है कि या तो जनप्रतिनिधि सत्ता के मद में चूर हैं या सत्ता से विश्वासघात कर रहे हैं। कर्मचारियों के इस अमानवीय शोषण के खिलाफ गोरखपुर मंडल के सभी कर्मचारीगण आक्रोशित हैं,किसी भी प्रकार के आंदोलन के लिए प्रशासन एवं नगर पंचायत पूर्ण रूप से जिम्मेदार है।
इस संबंध चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि ईओ, वरिष्ठ लिपिक और टंकण लिपिक का वेतन रोककर सभी कर्मचारियों का वेतन शीघ्र ही कर दिया जाएगा।
