तीन दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने खेल-प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। परतावल ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा धनहा नायक में स्थित जीडी नेशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ। समर कैंप के दौरान बच्चों ने खेल, मनोरंजन, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कैंप के दौरान बच्चों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।


समर कैंप के पहले दिन विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को वाटर पार्क ले जाया गया, जहां बच्चों ने जमकर मस्ती की और विभिन्न वाटर एक्टिविटीज का आनंद लिया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।


दूसरे दिन आयोजित रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों का शिक्षकों द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। वहीं तीसरे दिन ड्राइंग प्रतियोगिता एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।


समर कैंप के दौरान विद्यालय के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बच्चों को अनुशासन, नियमित पढ़ाई और छुट्टियों का सदुपयोग करने की सीख दी। शिक्षकों ने बच्चों को प्रतिदिन अभ्यास करने, पढ़ाई जारी रखने और समय का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। समर कैंप के समापन पर बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे यादगार अनुभव बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *