रोडवेज बस चालक-परिचालक से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रोडवेज बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अंश जायसवाल (19 वर्ष) निवासी ग्राम बड़हारी, राजपाल (20 वर्ष), कृष्णा पाठक (19 वर्ष) एवं कृष्णा कसौधन (22 वर्ष) निवासी ग्राम कोल्हुई, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विवेकमुणि त्रिपाठी तथा कांस्टेबल राकेश सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *