दहेज प्रताड़ना से मौत के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/बिमलेश कुमार पाण्डेय

घुघली/महराजगंज जनपद के थाना घुघली पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।


पुलिस के अनुसार थाना घुघली पर दर्ज मु0अ0सं0 105/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त पूर्णवासी चौधरी पुत्र स्व. श्यामदेव (उम्र करीब 50 वर्ष) तथा विन्द्रावती देवी पत्नी पूर्णवासी चौधरी (उम्र करीब 46 वर्ष) निवासी ग्राम पिपरा मुण्डेरी, थाना घुघली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल श्यामप्रवेश, कांस्टेबल अजीत यादव तथा महिला कांस्टेबल अंजनी शाह की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *