जी डी नेशनल स्कूल में मनाई गई वाटरमेलन पार्टी, बच्चों ने लिया गर्मी का आनंद

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल/महराजगंज। परतावल ब्लॉक के धनहा नायक स्थित जी डी नेशनल स्कूल में शनिवार को गर्मी के मौसम का आनंद लेने के उद्देश्य से रंगारंग वाटरमेलन पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों ने तरबूज का स्वाद लेते हुए खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बताया कि भीषण गर्मी में पढ़ाई के साथ-साथ खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।


विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को अधिक पानी पीने, मौसमी फलों का सेवन करने तथा धूप से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे यादगार बताया।


विद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक होते हैं तथा विद्यालय में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *