युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत माधोनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसको लेकर के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

मालूम हो कि पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजाबारी (जसवल) निवासी सूर्यभान सिंह (27 वर्ष) शुक्रवार को अपने मामा के घर आया था , जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतक की मामी सोनी के अनुसार सूर्यभान शुक्रवार को उनके घर आया था और रात को वहीं रुका। सुबह वह शौचालय गया और अंदर से कुंडी लगा ली। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला उसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शौचालय का दरवाजा तोड़ा और युवक को बाहर निकाला और उसे स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुजुरी चौकी इंचार्ज मनोज यादव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *