सावित्री पब्लिक स्कूल में मेधावियों का सम्मान, 90% से अधिक अंक पाने वालों को मिला ₹11 हजार का चेक

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परतावल, महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से ₹11,000 का चेक देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक बी.के. पांडेय ने विद्यालय की विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की कक्षा 11 एवं 12 की पूरी फीस माफ कर दी जाती है, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को आगामी कक्षाओं में 50 प्रतिशत फीस छूट दी जाती है।


उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भी विशेष प्रोत्साहन योजना संचालित है। इसके तहत 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को ₹21,000 तथा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को ₹11,000 की नकद धनराशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय पूर्व में भी सैकड़ों विद्यार्थियों को इस योजना से लाभान्वित कर चुका है और आगे भी यह पहल जारी रहेगी।


विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति पांडेय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने छात्रों को अभी से ऊंचा लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।


सीबीएसई परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सम्मानित हुए छात्र अर्पित गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को दिया।


समारोह में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *